- Advertisement -
रिलेशनशिपझूठ जो हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से बोलती है

झूठ जो हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से बोलती है

Related

कहा जाता है कि किसी भी रिश्ते की शुरुआत झूठ की बुनियाद पर नहीं टिकती। लेकिन रोमांटिक रिश्तों में रोजमर्रा के व्यवहार में कुछ झूठ बोल देने से रिश्तों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। और इस मामले में लड़कियां ज्यादा माहिर होती हैं। अक्सर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से इन मामलों पर झूठ बोलती है और लड़के समझ भी नहीं पाते। लेकिन समस्या तो तब आती है जब लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के इस झूठ को सही मान बैठते हैं और फिर शुरू हो जाता है नाराजगी और मनाने का दौर। तो चलिए लड़कों की सुविधा के लिए हम बता देते हैं कि लड़कियां अक्सर कौन से झूठ बोलती हैं।

नहीं, मुझे भूख नहीं

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके पूछने पर कहे कि नहीं, मुझे भूख नहीं है। तो समझ जाइए कि वो सरासर झूठ बोल रही है और उसे बहुत जोरों की भूख लगी है। जल्दी से उसे किसी अच्छे से रेस्त्रां में ले जाएं। नहीं तो इसके बाद गर्लफ्रेंड का नाराज होना तय है।

किसी और लड़की की तारीफ

गर्लफ्रेंड के सामने किसी और लड़की की तारीफ के बारे में सपने में भी न सोचें। भले ही वो कहे कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन वो सब सुनती और नोटिस करती हैं। और जो दिन आपका खराब होगा वो बहुत सारी खरी-खरी आपको सुना देंगी।

मैं अपने ऊपर जरा भी ध्यान नहीं देती हूं

Related

अगर गर्लफ्रेंड आपसे कहे कि ‘नहीं, मैं तो खुद के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती’ तो समझ जाइए कि वो बिल्कुल सफेद झूठ बोल रही हैं। क्योंकि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे मिलने के लिए अलग से समय निकाल कर तैयार होती हैं। लेकिन ये बात आपको बिल्कुल भी जताना नहीं चाहती हैं।

मेरे ऊपर ये खराब लग रहा है न?

अगर गर्लफ्रेंड आपसे किसी ड्रेस, शूज, एक्सेसरीज के बारे में पूछे कि वो उसके ऊपर खराब लग रहा है?तो समझ जाइए कि वो झूठ बोल रही है। और वो आपके मुंह से सुनना चाहती है कि ये चीज उसके ऊपर जंच या फब रही है।

जाओ, अपने दोस्तों के साथ मस्ती करो

अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऐसा कहे तो समझ जाइए कि वो झूठ बोल रही है। वो चाहती है कि या तो आप उसे भी साथ रखें या फिर केवल उसी के साथ पूरा समय बिताएं। तो अगली बार अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऐसा कुछ बोले तो तुरंत समझ जाएं कि वो झूठ बोल रही है।

मुझे नहीं समझ आ रहा

Related

कभी-कभी आप जब गर्लफ्रेंड से मूवी पर या डिनर डेट पर जाने के लिए पूछते हैं तो वो मना कर देती है या फिर घुमा-फिरा कर कहती है कि उसे नहीं पता तो समझ जाइए कि वो झूठ बोल रही है। आपको समझ जाना चाहिए कि वो सबकुछ छोड़कर सबसे पहले इन्हीं चीजों को आपके साथ एंज्वॉय करना चाहती है।

जो चाहे वो करो

अगर किसी बात को पूछने पर आपकी गर्लफ्रेंड कहें कि जो चाहे वो करो तो समझ जाएं कि वो झूठ बोल रही है। और चाहती है कि आप बस उसकी बात को चुपचाप मान जाएं।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में एमिलिया क्लार्क (Emilia Clarke) ने दिए न्यूड सीन, बोलीं- ‘मुझसे कहा गया था’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -