दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम ड्रग्स केस में खूब घसीटा गया था। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद रिया ने लाइमलाइट से एकदम दूरी बना ली थी। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती थीं। अब करीब 2 साल बाद रिया वापस काम पर लौट आई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। होली के मौके पर रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह होली पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। रिया ने सफेद रंग का सूट पहना है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में रिया के हाथ में रंग से भरी हुई पिचकारी है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है।
Read Also: Birthday Special: मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर, लेकिन श्रीदेवी का था कुछ और सपना
रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। फैंस तस्वीरों पर कमेंट्स करके उनको होली की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- आपकी पोस्ट देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है…हैप्पी होली @रिया चक्रवर्ती। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- ऐसे ही मुस्कुराते रहो…आई लव यू। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी होली ब्यूटीफुल।
हाल ही में रिया चक्रवर्ती फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी में भी नजर आई थीं। मेहंदी सेरेमनी में रिया ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह काम पर वापस लौट आई हैं।
Read Also: Shanaya Kapoor in a pant go well with, is portray Instagram white
Search Keywords
- Rhea Chakraborty’s Holi Pics
- Rhea Chakraborty