- Advertisement -
Travelविदेश की करनी है यात्रा, तो बिना पासपोर्ट-वीजा के इन देशों में...

विदेश की करनी है यात्रा, तो बिना पासपोर्ट-वीजा के इन देशों में घूम सकते हैं आप

Related

Travel Without Passport: घूमने का शौक रखने वाले दुनिया की सैर करना चाहते हैं। लोग भारत भ्रमण ही नहीं बल्कि विदेश यात्रा का भी सपना देखते हैं। वैसे तो भारत में लगभग हर कोई विदेश जाना चाहता है और वहां के खूबसूरत नजारों को देखना चाहता है लेकिन पैसों की कमी और विदेश जाने के लिए जरूरी कागजातों व पासपोर्ट के बिना उनका सपना अधूरा रह जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे देश भी हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती। इन देशों को घूमने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। जितने पैसे आप भारत के किसी पर्यटन स्थल को घूमने के लिए खर्च कर सकते हैं, उतने ही पैसों में बिना वीजा आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जानिए भारतीय कम पैसों में बिना वीजा किन देशों की सैर आसानी से कर सकते हैं।

मकाऊ

दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाऊ की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। मकाऊ कैसीनो के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं।

श्रीलंका

Related

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। श्रीलंका में आप कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू और आठवां अजूबा कहा जाने वाला सिगरिया घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे के सफर की है। बिना वीजा आप श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।

भूटान

विदेश यात्रा की ख्वाहिश रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी मुल्क भूटान भी पसंदीदा जगह है। वैसे तो भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन यहां की सुंदरता किसी मामले में कम नहीं। शांत माहौल के बीच आप बिना किसी वीजा भूटान जा सकते हैं और यहां के आकर्षक जगहों का भ्रमण कर सकते हैं।

नेपाल

भारत से सटे देश नेपाल में हर साल लाखों भारतीय टूरिस्ट जाते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, यहां की खूबसूरत पहाड़ियां घूमने के साथ ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Related

मालदीव

कोरोना काल के दौरान भारत के कई सेलिब्रिटी के लिए सबसे लोकप्रिय विदेश यात्रा में मालदीव ही था। मालदीव द्वीपों का देश है, जो एक पर्यटन देश के तौर पर भी मशहूर है। बिना वीजा के भारतीय यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। समुद्र किनारे आराम से वक्त बिताने के साथ ही आप शॉपिंग, रेस्तरां,और खूबसूरत नजारों का लुत्फ आप मालदी से सफर के दौरान ले सकते हैं।

आपकी हमसफ़र आपकी दोस्त

शिवानी ठाकुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -