- Advertisement -
सेलिब्रिटीKanye West: गंभीर आरोपों में फंसे कान्ये वेस्ट, कर्मचारियों ने EX पत्नी...

Kanye West: गंभीर आरोपों में फंसे कान्ये वेस्ट, कर्मचारियों ने EX पत्नी की निजी तस्वीरें दिखाने का लगाया आरोप

Related

अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना काम से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कान्ये वेस्ट का नाम पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। रैपर और प्रोड्यूसर कान्ये वेस्ट (Kanye West) से पिछले दिनों पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड ‘एडिडास’ ने उनके साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी। इसके बाद जहां कान्ये के एडिडास से सारे संबंध अब खत्म हो चुके हैं, वहीं कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों ने रैपर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विवादों के किंग कहे जाने वाले कान्ये वेस्ट पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एडिडास में पहले काम कर चुके वर्क्स का कहना है कि कान्ये अपनी पूर्व पत्नी किम कार्दशियन की न्यूड तस्वीरें उन्हें दिखाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडिडास में काम कर चुके एक वर्कर ने दावा किया है कि वेस्ट ने साल 2018 के एक जॉब इंटरव्यू के दौरान उन्हें रियलिटी टीवी स्टार की न्यूड तस्वीर दिखाई थी। उन्होंने बताया कि तस्वीर दिखाते हुए कान्ये ने कहा, ‘मेरी पत्नी ने अभी मुझे यह भेजा है।’

रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारी ने कहा कि कान्ये ने कथित तौर पर अपने फोन पर किम कार्दशियन की एक ‘बहुत ही रिवीलिंग और पर्सनल’ दिखाई थी। जब एक किसी और व्यक्ति से कान्ये के किम की तस्वीरें दिखाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों की पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि, ‘कान्ये वेस्ट कभी भी न्यूड तस्वीर दिखाने या उन स्थितियों के बारे में बात करने से नहीं डरते थे, जिन्हें निजी रखा जाना चाहिए।’

इतना ही नहीं कान्ये पर एक मीटिंग के दौरान एडल्ट वीडियो चलाने जैसा भी गंभीर आरोप लगाया गया है। अभी तक इन आरोपों पर कान्ये वेस्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -