- Advertisement -
टीवी सीरियलकॉमेडियन ने उड़ाया भगवान राम - सीता का मज़ाक, हुई FIR

कॉमेडियन ने उड़ाया भगवान राम – सीता का मज़ाक, हुई FIR

Related

[ad_1]

इस देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी की कोई सीमा नहीं है। और गाहे बगाहे, कोई ना कोई उस सीमा को लांघता है। लोगों का कहना है कि इस बार ये सीमा लांघी है कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने।

मुनव्वर अपने एक कॉमेडी शो में रामायण और राम – सीता पर कुछ चुटकुले मारते नज़र आए जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस लगाने का आरोप लगा और उन पर FIR दर्ज हुई। इतना ही नहीं, उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है।

मुनव्वर ने माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने मेरा पिया घर आया ओ राम जी को राम और सीता से जोड़ कर कुछ चुटकुले बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि सीता जी ने सोचा कि माधुरी दीक्षित 13 करूं इंतज़ार इसलिए कर रही हैं क्योंकि राम जी का वनवास 14 वर्ष का था।

बस इसी क्लिप के बाद ट्विटर और सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार करने की मांग की। उन पर कई जगह कई लोगों ने FIR दर्ज की।

रामायण में डूबा है देश

गौरतलब है कि इस समय पूरा देश रामायण में डूबा हुआ है और यही कारण है कि मुनव्वर फारूकी के चुटकुले तुरंत ही लोगों की नज़र में चढ़ गए। चूंकि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण इस समय सबके लिए हॉट टॉपिक है इसलिए मुनव्वर भी बस इसे अपने एक्ट में भुनाने की कोशिश कर रहे थे।

लॉकडाउन में छाया दूरदर्शन

लॉकडाउन के कारण, दूरदर्शन इस समय देश भर में छाया हुआ है। रामायण और महाभारत के वापस प्रसारण से हर किसी ने पॉज़िटिव प्रतिक्रिया ही दी। जहां नई पीढ़ी ने इस सीरियल को पहली बार देखा वहीं पुरानी पीढ़ी ने अपनी यादें ताज़ा की।

Related

टीआरपी पर सबसे ऊपर

इस हफ्ते की टीआरपी पर भी रामायण सबसे ऊपर था जिसके बाद महाभारत थी। गौरतलब है कि इस समय दर्शकों को रामायण के सभी किरदारों में भरपूर दिलचस्पी है और लोग रामायण के साथ साथ उसके पीछे की कहानियां भी पूरे चाव से सुन रहे हैं।

टूट रहे रिकॉर्ड

रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर सबको चौंका दिया। दिलचस्प ये है कि रामानंद सागर के इस सीरियल को उनके बेटे ने मुफ्त में प्रसारण के लिए दूरदर्शन को दिया। ये उनकी ओर से इस कठिन समय में देश के लिए एक मदद थी।

बन रहे नए रिकॉर्ड

इस समय रामायण लगातार नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। एक नए सर्वे की मानें तो रामायण के कारण, टीवी पर 32 प्रतिशत दर्शक बढ़े जो अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। काफी समय से टीवी के दर्शकों का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा था।

क्या शहर और क्या गांव

गौरतलब है टीआरपी के चार्ट्स में गांव और शहरों के सीरियल की टीआरपी अलग अलग बनाई जाती है क्योंकि इनका दर्शक वर्ग अलग है। लेकिन रामायण के साथ क्या गांव और क्या शहर। दोनों ही जगह टीआरपी में टॉप पर रामायण है।

बन रहे हैं चुटकुले

अब मुनव्वर का राम – सीता पर चुटकुला करना भले ही लोगों को पसंद नहीं आया हो लेकिन रामायण पर लगातार चुटकुले बन भी रहे हैं और इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे हैं।

हमेशा से ही देवी – देवता

गौरतलब है कि टीवी पर देवी देवताओं की छवि को दर्शक हमेशा ही सच मान लेते हैं। यही कारण है कि उनका मज़ाक उड़ने का या उन पर चुटकुले बनाने को सीधा धर्म से जोड़ कर देख लिया जाता है।

Related

स्टार्स को होती है दिक्कत

वहीं टीवी स्टार्स को हमेशा से ही इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने बताया कि सीता के किरदार के बाद उन्हें हमेशा साड़ी पहननी पड़ी क्योंकि उनकी एक छवि बन चुकी थी जिसे वो तोड़ नहीं सकती थीं।

क्या है सीमा?

कॉमेडी की सीमा और लक्ष्मण रेखा हमेशा से ही एक विवाद का विषय रहा है जिसके कारण कॉमेडियन्स को अकसर ही विवादों का सामना करना पड़ता है। सवाल ये है कि क्या वाकई कला की कोई सीमा होनी चाहिए? और अगर हां तो वो सीमा कैसे तय की जाएगी?

[ad_2]

Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -