- Advertisement -
टीवी सीरियलरामायण की सीता दीपिका चिखलिया को मिला था बोल्ड फिल्मों का प्रस्ताव

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया को मिला था बोल्ड फिल्मों का प्रस्ताव

Related

[ad_1]

कहते हैं लोकप्रियता का स्वाद चखना इतना आसान नहीं होता है। दूरदर्शन रामायण की सीता यानी की दीपिका चिखलिया के साथ भी ऐसा ही हुआ है। रामायण के दोबारा टेलीकास्ट के साथ इस शो के कई कलाकार ऐसे हैं जो कि अपने उन दिनों के किस्से का जिक्र मीडिया से कर रहे हैं। रामायण की ऐसी कहानी आपको हम अपने कई लेख में बता चुके हैं।

किन इस बार जो बताने जा रहे हैं वो फिल्म इंडस्ट्री का अलग चेहरा दिखाता है। सीता के किरदार में दीपिका की लोकप्रियता का आलम ऐसा था कि उन्हें इस इमेज को तोड़ने के लिए कई सारे पैसे और बोल्ड फिल्मों के प्रस्ताव दिए गए थे।

खुद इसका खुलासा दीपिका ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि वह बीते 30 साल से इसी इमेज के साथ हैं। लेकिन एक दौर ऐसा आया था जब उन्हें सीता के किरदार से बाहर निकलने के लिए अजीब सा प्रस्ताव दिया गया था।

रामायण के साथ दीपिका ने विक्रम बेताल में भी काम किया

रामायण के साथ दीपिका ने विक्रम बेताल और रामानंद सागर कई टीवी शोज में काम किया। लेकिन जो लोकप्रियता का स्वाद उन्हें रामायण की सीता ने दिया, वो आज तक बरकरार है। लेकिन इसके बाद दीपिका के करियर पर भी एक विराम सा लग गया।

रामायण की लोकप्रियता के बाद हाई फीस पर मिलने लगी फिल्में

मिली जानकारी के अनुसार रामायण सुपरहिट हुआ और सीता का किरदार निभा रहीं दीपिका के पास काम की लाइन लग गई। दीपिका की टीवी की लोकप्रियता उन्हें फिल्मों की तरफ लेकर आने लगी। वो भी हाई फीस के साथ।

मुझे कहा गया स्वीमिंग कॅास्ट्यूम पहन लीजिए- दीपिका

दीपिका ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा कि रामायण के बाद मुझे कई सारी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे। मुझे कहा जाता था कि आप स्वीमिंग कॅास्ट्यूम पहन लीजिए। बॅाडी रिवीलिंग कपड़े पहन लीजिए।

Related

बॅाडी दिखाने वाले कपड़े पहन लीजिए- रामायण सीता

मुझे कहा जाता बॅाडी दिखाने वाले कपड़े पहन लीजिए। या फिर पार्वती जैसे किरदार मिलते थे। जो प्रस्ताव मिलते थे, उनके मन में यही था कि इमेज को तोड़ दें। नई और मॅार्डन इमेज के साथ आए। ये सब होता था मेरे साथ।

मुझे कहा गया आपको सीता की इमेज ब्रेक करनी होगी

मुझे पता था कि क्या करना है और क्या नहीं। मुझे ये सब नहीं करना था। फिर मैंने नहीं किया। लोग मुझे पैसे भी कई ज्यादा ऑफर करते थे। मुझे कहा जाता था कि 3 फिल्में एक साथ साइन करने के लिए दिया जाता था। लेकिन आपको सीता की इमेज ब्रेक करनी होगी।

अपने पति की कंपनी में करती हैं रामायण की सीता काम

फिलहाल दीपिका अपने पति हेमंत टोपीवाला की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं। उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॅालिश बनाती है।

33 साल से सीता की इमेज

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में ये कहा कि मैं बीते 33 साल से इसी इमेज के साथ जी रही हूं। ये भी बता दें कि वह आयुष्मान खुराना की बाला फिल्म में यामी गौतम की मां की भूमिका निभा चुकी हैं।

[ad_2]

Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -