- Advertisement -
टीवी सीरियलरश्मि देसाई के अकाउंट से अरहान ने निकाले लाखों

रश्मि देसाई के अकाउंट से अरहान ने निकाले लाखों

Related

[ad_1]

रश्मि देसाई और अरहान का किस्सा फिर से एक नया मोड़ ले रहा है। जहां पर सोशल मीडिया पर लीक हुई एक डिटेल के मुताबिक अरहान खान ने रश्मि देसाई के अकाउंट से 15 लाख निकाल लिए हैं। ये सब तब हुआ है जब वह बिग बॅास 13 के घर में रह रही थीं। रश्मि ने बिग बॅास से बाहर निकालने के बाद साफ तौर पर कहा था कि वह अब कभी भी अरहान से नहीं मिलेंगी।

बिग बॅास के घर में दोनों की सगाई होने वाली थी। लेकिन सलमान खान ने एक एपिसोड में रश्मि के सामने इस सच को रखा कि अरहान खान की शादी हो चुकी है और उनका ये बच्चा भी है।

जिसके बाद रश्मि ने अरहान को लेकर दोबारा से सोचना शुरू किया। बिग बॅास के दौरान रश्मि ने ये साफ किया कि अब वह अरहान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।

वहीं अब सोशल मीडिया पर रश्मि के अकाउंट से लाखों निकालने के कारण फैंस उन्हें धोखेबाज और चोर कह रहे हैं। इसके साथ #FraudArhaanKhan सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कई फैंस हैं जो कह रहे हैं कि अरहान को जेल भेजना चाहिए।

अरहान की पहली शादी और बच्चा

रश्मि देसाई बिग बॅास 13 के घर में अरहान खान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। यहां पर दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया वहीं शादी करने के बीच रश्मि ने अरहान से अलग होने का फैसला भी लिया। अरहान की पहली शादी और बच्चे का खुलासा पूरी दुनिया के सामने हुआ।

अरहान ने रश्मि के अकाउंट से निकाले लाखों

ऐसी खबर आ रही है कि रश्मि देसाई की गैरमौजूदगी में उनके अकाउंट से लाखों निकाले गए हैं। ये काम अरहान खान ने किया है। सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई की बैंक का स्टेटमेंट लीक होने का दावा किया जा रहा है, इसे रश्मि के फैंस ने शेयर किया है।

Related

रश्मि देसाई के साथ अरहान ने किया धोखा

इस स्टेंटमेंट के दौरान अरहान खान ने रश्मि देसाई के अकाउंट से लाखों रुपए निकाले हैं। ये उन्होंने तब किया है जब वह बिग बॅास के घर के अंदर लॅाक थीं।

बैंक स्टेटमेंट पर नाम शिवानी अजय कुमार देसाई

हालांकि अभी तक इस बैंक स्टेटमेंट की कोई सच्चाई सामने नहीं आयी है। साथ ही रश्मि की तरफ से इस पर कोई बयान भी नहीं दिया गया है। वैसे बता दें कि इस बैंक स्टेटमेंट पर नाम शिवानी अजय कुमार देसाई लिखा है। रश्मि का असली नाम शिवानी को बताया जा रहा है।

फैंस ने कहा अरहान चोर है

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #FraudArhaanKhan ट्रेंड हो रहा है। रश्मि के फैंस साफ तौर पर कह रहे हैं कि अरहान को उनका पैसा वापस करना होगा। इसके साथ उन्हें चोर भी कहा जा रहा है।

सेविंग्स भी खर्च करना शुरू

माना जा रहा है कि रश्मि देसाई के बिग बॅास आने के बाद अरहान ने उनके पैसों का दुरुपयोग किया है। उनकी सेविंग्स भी खर्च करना शुरू कर दिया है। वह रश्मि देसाई के घर पर भी रहते हैं।

रश्मि का तलाक और फिर अरहान ने दिया धोखा

गौरतलब है कि रश्मि देसाई ने साल 2012 में नंदीश संधू से शादी की थी। दोनों की शादी तीन साल चली। साल 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों एक साथ नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं। दोनों के तलाक की वजह नंदीश की एक मॅाडल के साथ नजदीकियां बताई जाती है।

[ad_2]

Related

Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -