[ad_1]
बता दें, इसी दौरान सोनी टीवी ने अपने तीन शोज- बेहद 2, इशारों इशारों में और पटियाला बेब्स को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है। जी हां, लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ये तीन शोज वापस नहीं आएंगे। बॉम्बे टाइम्स को दिए बयान में चैनल ने कहा- इन तीन फिक्शन शोज का नेचर और नैरेटिव टाइम बाउंड है। मार्च से शूटिंग रुकी हुई है। हम जिस स्थिति में हैं, उसके कारण हम इन शोज की लॉजिकल एंडिंग शूट नहीं कर सकते।
उन्होंने आगे कहा, ‘ये तीनों शोज काफी अच्छे और पॉप्युलर रहे। अगर शूट चलता रहता है तो ये नैरेशन में जरूर कुछ नया लेकर आते। लेकिन सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए और प्रड्यूसर्स के साथ सह- सहमति में फैसला किया गया है कि इन तीनों शोज को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए।’
टेलीविजन ठप्प
कोरोना की वजह से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम ठप पड़ चुका है। ना तो फिल्में बन रही हैं, ना किसी सीरियल की शूटिंग हो पा रही है। ऐसे में टेलीविजन पर कई शो का रिपीट दिखाया जा रहा है।
दूरदर्शन को लाइमलाइट
वहीं दूरदर्शन ने 90 के दशक के सारे सीरियलों को री-टेलीकास्ट कर लाइमलाइट ले ली है। टेलीविजन का उपभोग 37 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। और मुख्य तौर पर यह लॉकडाउन के 3 दिनों के बाद बढ़ना शुरु हुआ है। नॉन प्राइमटाइम में दर्शकों का 70 प्रतिशत तक इजाफा देखा गया है।
फिल्मे पोस्टपोन होने से नुकसान
अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी और अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा स्टारर संदीप और पिंकी फरार, रणवीर सिंह की ’83.. आदि फिल्में पोस्टपोन हो चुकी है। फिलहाल इन फिल्मों की नई रिलीज की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, आने वाले महीने में भी फिल्म की रिलीज पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
शूटिंग रूकी
वहीं, सभी फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग भी लगभग एक महीने से रूकी हुई है। जिस वजह से निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किल
टीवी इंडस्ट्री में तकरीबन 5 लाख से लोग करते हैं, जिनमें से ज्यादा संख्या दिहाड़ी मजदूरों की है। लाइटमैन, स्पॉटबॉय जैसे लोगों को भी इस लॉकडाउन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सलमान खान, राजू हिरानी, एकता कपूर, ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड, टीवी सितारे और निर्माता, निर्देशक मदद के लिए सामने आए हैं।
भारत में कोरोना
बता दें, भारत में कोरोना के 18,601 तक के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जबकि 590 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां 4500 से भी ज्यादा पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं, जो कि देश में सबसे ज्यादा है।
[ad_2]