- Advertisement -
मूवीक्या डिज्नी वालों को पहले से कोरोना वायरस के बारे में पता...

क्या डिज्नी वालों को पहले से कोरोना वायरस के बारे में पता था?

Related

कोरोना वायरस का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। कई देशो में तो इस वायरस की वजह से ऐसी भयावह स्थिति है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देती हैं। हालांकि कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के लिए वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इसकी एक नई थ्योरी निकली है। ट्विटर यूजर्स की मानें तो एनिमेटेड प्रोडक्शन कंपनी ‘डिज्नी’ को इसकी बहुत पहले से जानकारी थी। यहां तक कि डिज्नी ने अपनी फिल्म Tangled में इसका जिक्र भी किया था।

दरअसल, फिल्म Tangled डिज्नी की एक राजकुमारी की कहानी है। यह राजकुमारी कोरोना राज्य की थी जिसे एक महिला ने अगवा करके टावर में 18 साल तक रखा था। खास बात है कि जिस टावर में राजकुमारी को कैद करके रखा था उस टावर का नाम क्वारंटीन था। फिल्म के इसी कोरोना राज्य और क्वारंटीन टावर से लोग वर्तमान समय की स्थिति को जोड़ रहे हैं।

फिल्म के मेकर्स की कहानी इस वक्त की स्थिति से कैसे मेल खाती है ये तो वही जानें लेकिन इतना जरूर है कि अब इस फिल्म की कहानी को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर्स ने वीडियो पोस्ट करके लिखा- ‘क्या आप लोगों को इस बात का अहसास है कि Rapunzel को कोरोना राज्य में क्वारंटीन में रखा गया था।’

एक अन्य यूजर्स ने फिल्म की राजकुमारी की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘अब कोरोना दुनिया भर में फैल गया है।’

आपको बता दें, कोरोना का प्रकोप भारत में भी बढ़ रहा है। स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर तो पहले ही एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई है। आम हो या खास हर किसी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

Related

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में एमिलिया क्लार्क (Emilia Clarke) ने दिए न्यूड सीन, बोलीं- ‘मुझसे कहा गया था’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -