- Advertisement -
सेलिब्रिटीJanhvi Kapoor: ‘Good Luck Jerry’ को मिले प्यार से खुश हुईं जान्हवी...

Janhvi Kapoor: ‘Good Luck Jerry’ को मिले प्यार से खुश हुईं जान्हवी कपूर, फैंस को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म गुड लक जैरी (Good Luck Jerry) को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रिलीज हुए अभिनेत्री की इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में जान्हवी के अभिनय की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आद इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने फिल्म में जैरी का किरदार निभाया है। फिल्म और अपने किरदार को मिल प्यार को देख एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।

ऐसे में दर्शकों से मिल रह इस प्यार का आभार जताते हुए अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा है। शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर में ली गई इन फोटोज में जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Read Also: Good Luck Jerry – Janhvi Kapoor को रिक्शा चलाते देख चौंक गए पंजाब के गांव वाले, चौंकी जान्हवी भी, सड़क से नजर हटीं और…

इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए जान्हवी ने एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘जैरी को इतने प्यार से अपनाने के लिए धन्यवाद।’ ब्लैक एंड व्हाइट होने की वजह से अभिनेत्री की साड़ी की रंग साफ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, देखने में फ्लावर प्रिंटेड और नेट वाली यह साड़ी काले रंग की ही नजर आ रही है। अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ उन्होंने बड़े ईयरिंग्स और अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधा हुआ है।

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जान्हवी अक्सर साड़ी में नजर आती रहती हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अभिनेत्री को साड़ी में लोगों को उनकी मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी की याद आ जाती है। यही वजह है कि उनका ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत लेता है।

करियर की बात करें तो जान्हवी कपूर ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘धड़क’ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आई थी। मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस गुंजन सक्सेना, रूही जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Related

Read Also: Is Janhvi Kapoor Not Single? Spotted With Mystery Man On Dinner Date

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -