- Advertisement -
फिटनेसत्वचा चाहिए Baby Soft तो नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

त्वचा चाहिए Baby Soft तो नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

Related

नहाने से शरीर की सफाई तो होती है। मगर इससे थकान मिटने और मूड फ्रेश होने में भी मदद मिलती है। ऐसे में अगर नहाने के पानी में कुछ चीजों मिलाने से स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इनसे त्वचा गहराई से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट होती है। साथ ही त्वचा का रूखापन दूर होकर बेबी सॉफ्ट स्किन (Baby Soft Skin) मिलती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में…

नीम की पत्तियां

पानी में 15 मिनट पहले नीम की पत्तियां डुबो दें। बाद में इस पानी से नहा लें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। ऐसे में इससे नहाने से आपकी स्किन गहराई से पोषित होगी। जलन, खुजली, रेडनेस से आराम मिलेगा। साथ ही स्किन बेबी सॉफ्ट हो जाएगी।

नारियल का तेल

अगर आपकी स्किन ज्यादा रूखी और बेजान है तो नहाने के पानी में 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इससे आपकी स्किन को नमी मिलेगी। त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया साफ होकर स्किन ग्लो करेगी। इसके साथ ही ड्राइनेस, जलन, खुजली आदि की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

जैतून का तेल

Related

पानी में 2 बड़े चम्मच जैतून तेल मिलाकर 5 मिनट तक रहने दें। बाद में इस पानी से नहा लें। पूरे शरीर को हल्के हाथों से रगड़ें। ताकि यह आपकी स्किन में अच्छे से समा जाए। इससे आपके दिनभर की थकान, तनाव दूर होगा। त्वचा गहराई के साथ मॉइस्चराइज और हाइड्रेट होगी। साथ ही स्किन का रूखापन दूर होकर मुलायम होगी।

सेंधा नमक

आप 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक पानी में मिलाकर नहा सकती है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे थकान व तनाव दूर होने में मदद मिलेगी। इससे मांसपेशियों में दर्द की समस्या से भी आराम मिलता है। इसके अलावा स्किन भी कोमल होती है।

ओट्स

इसके लिए आप अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा ओट्स मिलाएं। फिर इससे हल्के हाथों से मसाज करते हुए नहा लें। इससे डेड स्किन साफ होकर गहराई से रिपेयर होगी। पिगमेंटेशन और स्किन पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल भी साफ होने में मदद मिलेगी।

Read Also: बॉडी को शेप में रखने के लिए जान्हवी कपूर लेती है यह स्ट्रिक्ट Diet, आप भी करें फाॅलो

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -