- Advertisement -
बॉलीवुडसील हुई विक्की कौशल और राजकुमार की बिल्डिंग, यहां रहते हैं कई...

सील हुई विक्की कौशल और राजकुमार की बिल्डिंग, यहां रहते हैं कई फिल्म स्टार्स

Related

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में फैला हुआ है। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्य बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में काफी ज्यादा हैय़। बीते दिनों ही ल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर करीम मोरानी और उनकी बेट‍ियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जुहू स्थ‍ित उनका अपार्टमेंट सील कर दिया गया था। वहीं अब विक्की कौशल और राजकुमार राव के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को एक 11 वर्षीय बच्ची के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आंशिक रूप से सील कर दिया गया है।

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित इस कॉम्पलेक्स में विक्की, राजकुमार राव, पत्रलेखा के अलावा राहुल देव, मुग्धा गोडसे, सिंगर सपना मुखर्जी, कृष्णा अभ‍िषेक, कश्मीरा शाह, नील नितिन मुकेश, डायरेक्टर आनंद एल राय, विपुल शाह, प्रभु देवा, फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर अहमद खान, अर्जन बाजवा, टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना सहित कई बॉलीवुड स्टार्स रहते हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार बच्ची एक निर्देशक की बेटी है जो कॉम्प्लेक्स के सी-विंग में रहते हैं, जिसके कारण बीएमसी ने ‘ए’ और ‘बी’ विंग को आंशिक रूप से सील कर दिया है और पूरे कॉम्प्लेक्स को सैनिटाइज भी किया गया है। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से सख्त क्वारंटाइन नियमों का पालन करने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

बता दें फिल्म इंडस्ट्री में अब तक सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव केस सिंगर कन‍िका कपूर का आया था। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। कनिका के बाद करीम मोरानी और उनकी दोनों बेट‍ियों का भी कोरोना टेस्ट पॉजिट‍िव आया था हालांकि अब ये चारों स्टार्स कोरोना को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -