- Advertisement -
बॉलीवुड'जवानी जानेमन' से डेब्यू करने जा रही आलिया फर्नीचरवाला, ट्रेलर हुआ रिलीज

‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू करने जा रही आलिया फर्नीचरवाला, ट्रेलर हुआ रिलीज

Related

एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका है। इस खास दिन पर आलिया आज बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आईं।

सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की स्टारर फिल्म जवानी जानेमन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। रिलीज हुए ट्रेलर में तीनों स्टार्स का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। लोग मूवी के ट्रेलर को काफी अच्छे रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

बता दें सैफ अली खान, तब्बू और आलिया एफ की आगामी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का दमदार ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह तय है कि इस ट्रेलर को देखकर आप लोटपोट हो जाने वाले हैं। क्योंकि फिल्म के तीनों लीड किरदारों के बीच मामला कुछ ऐसा उलझा है जो आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है।

फिल्म में सैफ अली खान का फ्लर्टी अंदाज देखने को मिल रहा है। सैफ को पार्टी में जाना, लड़कियों को घुमाना और उनके साथ फ्लर्ट करना काफी पसंद है। वहीं आलिया फर्नीचरवाला की एक्टिंग भी काफी बोल्ड है। वो सैफ को साबित करती हैं कि वो उनके पिता है, लेकिन सैफ इस बात से 21 साल तक अनजान थे। इस सचाई को जानकर सैफ को काफी हैरान होते हैं। वहीं तब्बू आलिया की मां का किरदार निभा रही हैं। उन्हें भी सच में मालूम नही होता कि आलिया के पिता सैफ ही है या कोई और। इस तरह ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी के साथ इमोशनल मोड़ भी देखने को मिलता है।

बता दें नितिन कक्कड़ डायरेक्शन में बनी फिल्म जवानी जानेमन इसी महीने यानी 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को प्रोड्यूसर जैकी भगनानी प्रोड्यूस किया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सैफ अली खान अपनी जिंदगी को पूरी आजादी के साथ जी रहे हैं। वे लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं। क्लब जाते हैं। नाचते-गाते हैं, लेकिन अचानक उन्हें पता चलता है कि उनकी 21 साल की बेटी है।

Related

बेटी का रोल निभा रही आलिया अपने पिता सैफ से मां तब्बू को भी मिलवाती है, जिसे पता ही नहीं की वो उसकी बेटी का पिता है भी या नहीं।

‘मुंबई सागा’ में जॉन अब्राहम संग रोमांस करेंगी Kajal Aggarwal, दिखेंगे 3 अवतार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -