- Advertisement -
बॉलीवुडहिना खान की फिल्म "हैक्ड" को मिली रिलीज डेट

हिना खान की फिल्म “हैक्ड” को मिली रिलीज डेट

Related

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान की डेब्यू फिल्म को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, मेकर्स ने आज अनाउंसमेंट किया है कि फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में हिना खान, रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा ​​और सिड मक्कार लीड रोल्स में हैं। विक्रम भट्ट की इस फिल्म में हिना खान के होने से, ये फिल्म शुरुआत से ही काफी चर्चा बटोर रही है। हिना खान की एंट्री ने इस फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है। हिना की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहेंगे।

ज़ी स्टूडियो द्वारा सपोर्टेड, ‘हैक्ड’ से विक्रम इस फिल्म से रीयूनियन को स्टूडियो के साथ मार्क करेगा। विक्रम ने बताया, “ज़ी के साथ मेरा जुड़ाव काफी पुराना रहा है। 1996 में ज़ी के साथ मेरी पहली हिट फिल्म ‘फरेब’ थी। मुझे ख़ुशी है इस फिल्म के लिए ज़ी स्टूडियोज और हम साथ हैं। यह पुराने साथियों के साथ एक नई शुरुआत है।”

फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान फिक्शन, रियलिटी टीवी शो, म्यूजिक वीडियो, फिल्में और वेब सीरीज, सब कुछ कर चुकी हैं। इस बीच, हिना खान जल्द ही अध्ययन सुमन के साथ डैमेज्ड के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। सीरीज 14 जनवरी को हंगामा प्ले पर रिलीज़ होगी।

रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2 – कामुक-डरावनी वेब श्रृंखला और शो में कौन होगा?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -