- Advertisement -
टीवी सीरियलद्रौपदी चीर हरण सीन - रूपा गांगुली सीन के बाद इतना रोईं,...

द्रौपदी चीर हरण सीन – रूपा गांगुली सीन के बाद इतना रोईं, ऐसे हुआ शूट

Related

[ad_1]

महाभारत का मशहूर चीर हरण सीन प्रसारित किया जा चुका है और सीरियल की द्रौपदी यानि कि रूपा गांगुली ने ये सीन शेयर करते हुए पुराने दिन याद किए। गौरतलब है कि इस सीन की शूटिंग से कुछ बेहद दिलचस्प बातें जुड़ी हैं।

जैसे कि इस सीन की शूटिंग के दौरान कट बोलने के बाद रूपा गांगुली इतना बिलख बिलख कर रोईं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था।

इस सीन को शूट करने के लिए 250 मीटर लंबी साड़ी बनवाई गई थी। सीन शूट होना जैसे ही शुरू हुआ, रूपा गांगुली रोने लगीं और आधे घंटे तक रोती रहीं। उसके बाद ही ये सीन शूट हो पाया।

गौरतलब है कि महाभारत से जुड़े इस तरह के कई किस्से हैं जो दर्शकों को नहीं पता। जानिए ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें –

रूपा गांगुली का चयन

रूपा गांगुली ने इस सीन के लिए 6 मीटर की ही साड़ी पहनी थी। वहीं 250 मीटर की लंबी साड़ी का सीन अलग से शूट किया गया। बाद में दोनों सीन को तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया था।

गूफी पेंटल थे कास्टिंग डायरेक्टर

इस सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर थे गूफी पेंटल। इस सीरियल के लिए अलग अलग किरदारों के लिए 15 हज़ार लोगों ने आवेदन किया था। जिसके बाद काट छांट कर 1500 लोगों को ऑडीशन के लिए बुलाया गया।

Related

नीतीश भारद्वाज का स्क्रीन टेस्ट

नीतीश भारद्वाज के साथ 55 लोगों ने श्रीकृष्ण के रोल के लिए ऑडीशन दिया था। जबकि नीतिश भारद्वाज को विदुर के रोल के लिए फाईनल कर लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें श्रीकृष्ण का रोल दे दिया गया था। क्योंकि रवि चोपड़ा को उनकी मुस्कान बेहद पसंद आई थी।

गोविंदा और चंकी पांडे

सीरियल में अभिन्यु के रोल के लिए गोविंदा और चंकी पांडे को अप्रोच किया गया था लेकिन दोनों ने ही ये रोल रिजेक्ट कर दिया। बाद में ये किरदार मयूर वर्मा ने किया जो बचपन में चाइल्ड एक्टर मास्टर मयूर के नाम से मशहूर थे।

जुही चावला

द्रौपदी के रोल के लिए जुही चावला को अप्रोच किया गया। लेकिन उन्होंने कयामत से कयामत तक के लिए ये रोल छोड़ दिया। बाद में रूपा गांगुली को ये रोल उनकी शानदार हिंदी के कारण मिला।

अर्जुन जैकी श्रॉफ

सीरियल में जैकी श्रॉफ को अर्जुन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन जैकी श्रॉफ ने भी महाभारत का ये शानदार किरदार निभाने से मना कर दिया।

फिरोज़ खान

बाद में एक्टर फिरोज़ खान ने अर्जुन के इस किरदार को अमर कर दिया। वो इस किरदार से इतने पॉपुलर हो चुके थे कि कुछ दिन तक उनका स्क्रीन नाम अर्जुन ही चला।

पंकज धीर का एक्सीडेंट

एक्टर पंकज धीर ने सीरियल में कर्ण की भूमिका निभाई थी। शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ जब एक तीर उनकी आंख को चोटिल करता हुआ निकला और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। वहीं एक बार उनका रथ टूट गया और घोड़े बेकाबू हो गए थे।

Related

मुकेश खन्ना – भीष्म

रामायण में भीष्म पितामह की भूमिका से पहले, मुकेश खन्ना को द्रोणाचार्य का रोल मिला था। लेकिन शूटिंग वाले दिन उनसे भीष्म पितामह के कपड़े पहनने को कहे गए।

इकलौते मशहूर एक्टर

इस सीरीज़ में इकलौते मशहूर एक्टर थे राज बब्बर जिन्होंने सीरियल में शांतनु का रोल अदा किया था।

[ad_2]

Source link

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -